पुलिस के एक प्रवक्ता ने सोमवार को समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया कि उत्तरी जर्मनी के स्टेड शहर में सोमवार को भारी गोलीबारी हुई। फायरिंग की इस घटना में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई।
पुलिस के हवाले से जर्मन समाचार एजेंसी डीपीए ने बताया कि एक इस हमले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा कि आरोपी शहर के बाहरी इलाके में बड़ा ऑपरेशन चला रहे हैं। उत्तर जर्मनी के स्टेड शहर में लगभग 50000 लोग रहते हैं। यह हैम्बर्ग के पश्चिम में स्थित है।