दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में झमाझम बारिश, मौसम हुआ सुहावना…

 राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में आज मंगलवार को मौसम का मिजाज बदल गया है।एनसीआर के कई इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है।

ठंडी हवाओं व छमाछम बरसती बूंदों के कारण तापमान में कमी आई और मौसम बेहद सुहावना हो गया है। पिछले कुछ दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से परेशान दिल्लीवासियों को इस बारिश ने बड़ी राहत दी है।

उल्लेखनीय है कि बीते दो दिन आसमान में घने बादल मंडराते रहने के साथ एनसीआर में विभिन्न स्थानों पर हल्की बारिश होने से चिलचिलाती धूप से कुछ राहत मिली हुई थी, लेकिन सोमवार को सुबह से दोपहर तक तेज धूप तपाती रही। दोपहर बाद आसमान में बादल मंडराते रहने की वजह से धूप छाया का मौसम रहा। ऐसे में गर्मी से कुछ राहत मिल सकी।

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिन आंधी-वर्षा की वजह से तापमान में गिरावट आ सकती है। जिससे गर्मी से राहत रहेगी। पिछले करीब हफ्तेभर से हल्की वर्षा और आसमान में बादल छाए रहने के साथ तेज धूप की वजह से उमस भरी गर्मी का असर बना हुआ है।

पिछले दो दिन हल्की वर्षा और आसमान में बादल छाए रहने की वजह से बीच बीच में कुछ समय के लिए गर्मी से हल्की राहत थी, लेकिन अब सोमवार को सुबह से दोपहर तक तेज धूप रही तो लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। दोपहर बाद आसमान में हल्के बादल मंडराते रहने से बीच बीच में गर्मी से हल्की राहत मिल सकी। हालांकि शाम को उमस भरी गर्मी ज्यादा महसूस हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *