गुजरात के भावनगर में तेंदुए का आतंक, 10 साल के बच्चे को बनाया शिकार; इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मातम…

गुजरात के भावनगर जिले के महुआ तालुका के बांभणिया गांव से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक आदमखोर तेंदुए ने 10 साल के एक मासूम बच्चे पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में मातम छा गया है और ग्रामीणों में भारी गुस्सा है।

जानकारी के अनुसार, मृतक बच्चे का नाम नित्य प्रकाशभाई गोंडलिया (उम्र 10 वर्ष) था। शाम के समय नित्य अपने घर से मोभियाणा गांव की तरफ स्थित अपने खेत पर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में घात लगाए बैठे तेंदुए ने अचानक नित्य पर हमला कर दिया और उसे घसीटते हुए झाड़ियों और खेत के इलाके में ले गया।

खेत में लहूलुहान हालात में मिला मासूम

जब काफी देर तक बच्चा घर नहीं पहुंचा, तो परिवार वालों को चिंता हुई। तलाश करने पर बच्चा खेत के पास बेहद गंभीर और लहूलुहान हालत में मिला। तेंदुए ने उसे बुरी तरह नोच डाला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *