रेवाड़ी के रेल यात्री ध्यान दें! आठ ट्रेनें पातली स्टेशन पर नहीं करेगी ठहराव, देखें पूरी List…

अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं तो यह खबर आपके काम की है। दरअसल, रेवाड़ी-दिल्ली मार्ग पर पड़ने वाले पातली स्टेशन के समीप यार्ड में तकनीकी कार्य किया जाना है।

जिसके चलते आठ ट्रेनें 12 व 13 जुलाई को पातली स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने इन गाड़ियों की जानकारी दी है।

कौन सी ट्रेनें नहीं रुकेंगी?

  1. गाड़ी संख्या 74004, रेवाड़ी-दिल्ली
  2. गाड़ी संख्या 14727, श्रीगंगानगर-तिलकब्रिज
  3. गाड़ी संख्या 54414, रेवाडी-दिल्ली
  4. गाड़ी संख्या 54310, हिसार-दिल्ली
  5. गाड़ी संख्या 14029, श्रीगंगानगर-दिल्ली
  6. गाड़ी संख्या 54411, रेवाड़ी-मेरठ कैंट
  7. गाड़ी संख्या 54086, रेवाड़ी-दिल्ली
  8. गाड़ी संख्या 54420, रेवाड़ी-दिल्ली

उल्लेखनीय है कि तकनीकी कार्य के चलते ये सभी ट्रेनें 12 और 13 जुलाई को पातली स्टेशन पर नहीं ठहरेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *