ससुराल में हमेशा राज करती हैं इन मूलांकों की लड़कियां, सास-ससुर की होती हैं लाडली…

अंक शास्त्र एक ऐसा विज्ञान है जो किसी भी व्यक्ति की जन्म तिथि के आधार पर उसके स्वभाव और चरित्र के बारे में पूरी जानकारी दे सकता है। यही नहीं सभी अंक अलग-अलग ग्रहों के अनुरूप काम करते हैं और उनके व्यक्तित्व में भी ग्रहों का प्रभाव दिखाई देता है।

अंक शास्त्र के अनुसार ऐसे कई अंक हैं जिनका स्वभाव उनके स्वामी ग्रह के प्रभाव से बहुत विनम्र होता है और ये हमेशा दूसरों पर प्यार लुटाते हैं। ऐसे ही कुछ मूलांक की लड़कियां हैं जो न सिर्फ मायके में दुलारी होती हैं बल्कि ससुराल में भी सभी की लाडली होती हैं।

इन मूलांकों की लड़कियां कभी किसी से गलत तरीके से बात नहीं करती हैं और सबकी इच्छाओं का सम्मान करती हैं। आइए जानें कौन से हैं वो मूलांक जिनकी लड़कियां ससुराल के भाग्य जगा देती हैं और सास-ससुर की लाडली बहू बन जाती हैं।

मूलांक 3

किसी भी महीने की 3, 12 और 21 तारीख को जन्म लेने वाली लड़कियों का मूलांक 3 होता है। इस मूलांक का स्वामी गुरु ग्रह को माना जाता है जिसके प्रभाव से इस मूलांक की लड़कियों में बहुत ज्यादा समझ होती है और वो किसी भी परिस्थिति में ढलने के लिए तैयार रहती हैं।

इनका स्वभाव इन्हें ससुराल में भी सामंजस्य बनाए रखने में मदद करता है और इसी वजह से ये किसी भी रिश्ते को बहुत अच्छी तरह से निभाती हैं। ससुराल में ये सभी की दुलारी होती हैं। यही नहीं गुरु के प्रभाव से ये लड़कियां भाग्यशाली होती हैं और ससुराल में भी सौभाग्य लाती हैं।

मूलांक 6

जिन लड़कियों का जन्म किसी भी महीने की 6, 15 और 24 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 6 माना जाता है और ये शुक्र द्वारा संचालित होता है। इसकी वजह से इस मूलांक की लड़कियां सौंदर्य की धनी होती हैं और सभी को अपनी ओर आकर्षित करती हैं।

ये ससुराल में अपनी एक अलग पहचान बना लेती हैं और बड़ों की सेवा का भाव इनके मन में हमेशा रहता है जिसकी वजह से ये सभी की लाडली बहू बन जाती हैं। शुक्र के प्रभाव की वजह से ये स्वभाव से बहुत शांत और मिलनसार होती हैं और सास-ससुर का प्यार इन पर हमेशा बना रहता है। ये अपने पार्टनर को भी बहुत ज्यादा प्यार करती हैं और किसी भी परेशानी में उनका साथ नहीं छोड़ती हैं।

मूलांक 7

मूलांक 7 को केतु का अंक माना जाता है और इनके ऊपर हमेशा केतु का प्रभाव नजर आता है। जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है तो उनका मूलांक 7 माना जाता है।

ये वो लड़कियां होती हैं जो अपना हर निर्णय दिल से लेती हैं और इसी वजह से ये सभी के दिल के बहुत करीब होती हैं। इनके अंदर प्यार और सम्मान इतना ज्यादा होता है कि ये हर स्थिति में परिवार की ढाल बनकर खड़ी रहती हैं। इनकी यही खूबियां ससुराल में इन्हें सबकी लाडली बनाती हैं।

अगर आपका मूलांक भी इनमें से है तो ये आपके चरित्र की खूबियां भी हो सकती हैं और निश्चय ही आप सभी के दिल में राज करती होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *