सेक्टर 36 ए ब्लाक की एक कोठी में मंगलवार रात को चोरी के इरादे घुसे तीनों चोरों को सिक्योरिटी गार्ड ने गश्त के दौरान देख लिया। गार्ड ने शोर मचाकर चोरी होने से रोक ली। आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने गार्ड की सतर्कता की प्रशंसा की। सेक्टर 39 थाना और स्थानीय चौकी पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की।
नोएडा सेक्टर 36 ए ब्लाक के 55 नंबर कोठी में हिमांशु अग्रवाल किराये पर रहते हैं। आरडब्ल्यूए उपाध्यक्ष आशू शर्मा ने बताया कि हिमांशु का परिवार मंगलवार को कोठी में नहीं था। देर रात करीब दो बजकर 28 मिनट पर तीन चोर नंगे पैर सेक्टर में आए। उसके बाद कार के पीछे से छिपते हुए कोठी के अंदर कूद गए।
शोर मचाने पर दीवार कूदकर भाग गए चोर
रात में गश्त पर निकले गार्ड रंजीत कुमार ने गेट तोड़ने का प्रयास करते हुए चोरों को देख दिया। चोरों ने डराने के लिए गार्ड पर पत्थर फेंके। गार्डर वहां से भागकर सोसायटी की क्यूआरटी टीम के पास पहुंचा और चोरों के बारे में जानकारी दी। क्यूआरटी टीम गार्ड संग मौके पर पहुंची तो तीनों चोर बिना चोरी किए ही भाग निकले।
आशू ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर पता चला कि चोर सोसायटी से लगे निठारी-शशि चौक वाले नाले की ओर से दीवार कूदकर आए। भागने के दौरान भी इसी रास्ते का प्रयोग किया।
उन्होंने मामले की जानकारी सेक्टर 37 चौकी प्रभारी को दी। सीसीटीवी फुटेज पुलिस को दिए। आशू ने बताया कि चौकी पुलिस ने जल्द ही कार्रवाई का आश्वासन दिया है। एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।