झारखंड-बंगाल बॉर्डर पर हैवानियत: दोना बेचकर लौट रही 20 साल की युवती से गैंगरेप, वीरभूम के 3 युवकों पर केस दर्ज…

 बंगाल के तीन युवकों ने सोमवार की शाम पश्चिम बंगाल के राजनगर से दोना बेचकर अपने घर टोंगरा लौट रही 20 साल की युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

वारदात को झारखंड और बंगाल सीमा पर टोंगना थाना क्षेत्र में अंजाम दिया गया है। पुलिस ने पीड़िता की मां के बयान पर पश्चिम बंगाल के वीरभूम जिला के राजनगर थाना के कुड़लमटिया गांव के दीपक राणा और सरवेन सोरेन और एक अन्य अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपित की तलाश में दबिश दे रही है।

सूनसान इलाके में ले जाकर किया रेप

पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि बेटी दोना बेचकर परिवार चलाती है। बेटी सोमवार को सखुआ पत्ता से बना दोना बेचने के लिए पश्चिम बंगाल के राजनगर थाना क्षेत्र गई थी। शाम को वह दोना बेचकर वापस घर लौट रही थी।

बंगाल और झारखंड की सीमा के पास पहले से घात लगाए बंगाल के तीन युवकों ने बेटी को घेर लिया और सुनसान इलाके में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। देर शाम को बेटी राेते हुए घर आई और आपबीती बताई।

मां तुरंत बेटी को लेकर टोंगरा थाना गई और युवकों के खिलाफ दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कराई। थाना प्रभारी गुरूचरण मांझी ने बताया कि तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। पीड़िता दो युवकों को पहचानती थी, इसलिए दोनों के खिलाफ नामजद व एक अन्य पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *